नगरपालिका अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र लिखिए जिसमें मोहल्ले की सफाई न होने के सम्बन्ध में शिकायत की गई हो

नगरपालिका अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र लिखिए जिसमें मोहल्ले की सफाई  न होने के सम्बन्ध में शिकायत की गई हो।


मोहल्ले की सफाई के सम्बन्ध में शिकायती पत्र

सेवा में

श्रीमान अध्यक्ष,

नगरपालिका

भिंण्ड  (म.प्र.)

विषय-राजेन्द्र नगर की सफाई के सम्बन्ध में।

महोदय,

राजेन्द्र नगर भिंण्ड का महत्वपूर्ण मोहल्ला है। दुर्भाग्य से इस मोहल्ले के सफाई कर्मचारी बहुत ही लापरवाह हैं। वे सफाई करने आते ही नहीं हैं। कभी-कभी जहाँ-तहाँ सफाई करने का दिखावा कर जाते हैं। यही कारण है कि मोहल्ले में गंदगी का साम्राज्य है। कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियाँ उफन रही हैं, सीवर बंद होने से मैला रास्तों में फैल रहा है। गंदगी के कारण मक्खी-मच्छरों का भयंकर प्रकोप है। चारों ओर दुर्गंध फैली है।


अतः आप इस मोहल्ले की सफाई व्यवस्था को नियमित कराने का कष्ट करें, अन्यथा यहाँ महामारी फैलने की संभावना है। विश्वास है आप जनहित में तुरन्त सफाई कार्य कराने के आदेश देंगे।

दिनांक 15-8-20....


                                                            समस्त निवासीगण

                                                              राजेन्द्र नगर, रीवा


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.